GST raid in Raipur railway station
रायपुर. राजधानी के रेल्वे स्टेशन में GST की टीम ने छापेमारी कार्रवाई की है, मिली जानकारी के मुताबिक GST की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में सनशाइन केटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में छापे मारी है, फिलहाल जीएसटी की टीम दोनों जगह पर दस्तावेजों की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़े – रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने दिलाई परीक्षा, अच्छे अंक लाने पर होगा सम्मान
वही जानकारी ये भी है कि रायपुर ही नही बल्कि ये छापेमारी कार्रवाई दूर्ग में भी देखने को मिली है, सैमसंग कैटर्स के करीबी के दुर्ग स्थित ठिकाने में भी छापा पड़ा है, बता दे कि इससे पहले भी GST की टीम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन में कार्रवाई की थी.
इसे भी पढ़े – सर्विस क्वालिटी में रायपुर एयरपोर्ट को मिला 5वां स्थान, ACI ने जारी किए परिणाम
सूत्र ये बता रहे है कि कंपनी का कोई भी बैंक अकाउंट नहीं है, परिवार के अन्य दर्जनों फर्म दुर्ग के अलावा पूरे देश में फैले हुए हैं लेकिन रेलवे में इनका जुगाड़ होने के कारण इनके साथ रेलवे डिपार्टमेंट के लोग भी फल फूल रहे हैं यही कारण है कि अब तक इसकी जांच नहीं हो रही है, इस फर्म को पूर्व में GST की ओर से भी नोटिस जारी की गई थी.

