AMBEDKAR NAGAR NEWS : अंबेडकर नगर में दो भाईयों ने दुल्हन लाने के लिए कार को बनाया हेलीकाप्टर, पुलिस ने किया सीज

AMBEDKAR NAGAR NEWS : अंबेडकर नगर में दो भाईयों ने दुल्हन लाने के लिए कार को बनाया हेलीकाप्टर, पुलिस ने किया सीज

AMBEDKAR NAGAR NEWS

अम्‍बेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो भाईयों ने मिलकर एक कार को हेलीकॉप्टर में बदल कर नया कारनामा कर दिखाया है। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो उन्होंने इस कार को अपने कब्जे में कर उनके अरमानो पर पानी फेर दिया। पुलिस के जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी दुल्हन को खुश करने के लिए इस तरह से कार को हेलीकॉप्टर में बदल रहा था।

READ MORE – ELECTORAL BONDS: चुनावी बॉन्ड पर SBI को सुप्रीम कोर्ट की फटकार! कहा- तीन दिन में सब कुछ सार्वजनिक करें, आप चुनिंदा जानकारी नहीं दे सकते

मिली जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर के दो भाइयों ने अपनी आय बढ़ाने के लिए एक वैगनआर कार को मोडिफाई कर हेलीकॉप्टर के रूप में तैयार कर दिया। इसका उपयोग शादी व्याह में दूल्हे और दुल्हन को लाने और ले जाने के लिए इसे बनाया। दोनों भाइयों ने कार के ऊपर बकायदा पंखा लगाया, पीछे लोहे की चद्दरों को गोल कर हेलीकाप्टर जैसा आकर भी दिया। अभी इसे फाइनल टच देने के लिए भीटी से अकबरपुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

AMBEDKAR NAGAR NEWS

दोनों भाई इसे लेकर जिस रास्‍ते से गुजर रहे थे तो उनके कारनामों को देखने के लिए भीड़ लग जाती थी। हेलीकॉप्‍टर उड़ने के बजाय सड़क पर चल रहा था। लोग दोनों भाइयों की इस खोज को देखकर अचंभित हो रहे थे, तभी बस स्‍टेशन के पास पुलिस ने दोनों भाइयों को रोक लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने उनकी कार को सीज कर दिया है।

READ MORE – TAMILISAI SUNDARARAJAN RESIGNS : तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवहन विभाग के नियमों के तहत किसी भी वाहन का बिना परमिट के मोडिफाई नहीं किया जा सकता है, जब यह वाहन आज मिला तो इसे कब्जे में लेकर सीज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

https://x.com/VijaySingh1254/status/1769331765179727934?s=20

 

 

Breaking News National News and Politics वायरल