More than 1700 vacancies for Police Constable posts
नई दिल्ली. 12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए खुशखबरी है. पुलिस कांस्टेबल के 1700 से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, कांस्टेबल पदों के लिए कैंडिडेट 14 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.
इसे भी पढ़े – सेंट्रल बैंक में 3000 पदों के लिए बढ़ाई गई डेट, ऐसे होगा सेलेक्शन, इतनी मिलेगी सैलरी
यह भर्ती पंजाब पुलिस की ओर से निकाली गई है. अभ्यर्थी जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तारीख तक आवेदन कर सकते हैं, पुलिस कांस्टेबल के कुल 1746 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आइए जानते हैं कि किस उम्र तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और चयन किस तरह और कितने चरण में किया जाएगा.

पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं, कैंडिडेट की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक अधिसूचना को चेक कर सकते हैं.
इसे भी पढ़े – रेलवे में बंपर भर्ती, आरआरबी टेक्नीशियन का फॉर्म जारी, यहां करें अप्लाई
आवेदन की फीस जनरल कैटेगरी के लिए 1150 रुपए और एससी, एसटी व बीसी श्रेणी आवेदक के लिए 650 रुपए एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है. फीस ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते हैं.

Police Constable bharti 2024 ऐसे करें अप्लाई?
पंजाब पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://punjabpolice.gov.in/ पर जाएं.
होम पर दिए गए RECRUITMENTS टैब पर क्लिक करें.
अब यहां पुलिस भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
नोटिफिकेशन पढ़ें और नियमानुसार आवेदन करें.
इसे भी पढ़े – या रायपुर में बनेगा आईटी कंपनियों का हब, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा, पीएसटी, पीएमटी और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा. सीबीटी परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस जारी कर दिया गया है. अभी एग्जाम डेट नहीं घोषित की गई है. भर्ती परीक्षा के लिए सभी सफल आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. बिना हाॅल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

