Site icon AB News.Press

CG News: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने दिलाई परीक्षा, अच्छे अंक लाने पर होगा सम्मान

रायपुर. राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदियों ने परीक्षा दिलाई है, रविवार को हुई इस परीक्षा में जेल के 113 बंदी परीक्षार्थी के रूप में शामिल हुए, बता दे कि शिक्षा महाअभियान के तहत परीक्षा का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन और जिला साक्षरता मिशन ने किया.

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने दिलाई परीक्षा

साक्षरता कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य के मार्गदर्शन में हुई, कैदियों में सौ फीसदी साक्षरता लाने के लिए उनकी परीक्षा ली गई, इस आयोजन का लक्ष्य था कि कोई भी कैदी इतना साक्षर हो जाए कि वह शब्दों को और अंकों को पहचान सके, इसकी मदद से जीवन में वो समाज में वापस जाने के बाद कुछ बेहतर कर पाए.

इसे भी पढ़े – सर्विस क्वालिटी में रायपुर एयरपोर्ट को मिला 5वां स्थान, ACI ने जारी किए परिणाम

मिली जानकारी के मुताबिक जेल में कैदियों को साल भर बेसिक अंक और शब्द को पहचान जैसी पढ़ाई कराई जाती है, ये स्टडी जेल में मौजूद टीचर अपने स्टाफ और बाकी पढ़े-लिखे कैदियों के साथ मिलकर करते हैं, इसी पढ़ाई को लेकर कैदियों की परीक्षा ली गई, इस परीक्षा का रिजल्ट कुछ समय बाद उन्हें बताए जाएगा, इसके अलावा परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा, जिससे दूसरे कैदी भी मोटिवेट हो सके.

 

Exit mobile version