Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत! आंधी-तूफान के साथ आज बारिश के आसार, कहीं कहीं गिरेंगे ओले

रायपुर. देर रात आंधी तुफान के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, फिलहाल तेज गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत मिली है, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन यानी लगभग हफ्ते भर गर्मी से राहत रहेगी, आज रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सो में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी.

इसे भी पढ़े – पेट्रोल डलवाते वक्त फटा पाइप, मची अफरा तफरी, देखे VIDEO

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत! आंधी-तूफान के साथ आज बारिश के आसार, कहीं कहीं गिरेंगे ओले

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा के मुताबिक समुद्र से आ रही नमी के कारण बदला मौसम बदला है, कही. कही. पर तेज अंधड़ और ओले गिरने की भी संभावना है, अंधड़ और गरज-चमक की चेतावनी 16 से 19 मार्च तक रहेगी, 20-21 मार्च को बारिश और ओले की चेतावनी नहीं है, लेकिन हवा में नमी बनी रहेगी, दिन का तापमान कम होने से गर्मी भी कम हो गई है.

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत! आंधी-तूफान के साथ आज बारिश के आसार, कहीं कहीं गिरेंगे ओले – ab news

इसे भी पढ़े – रायपुर के आर्यन खरे को GATE में मिला 6वां रैंक, छत्तीसगढ़ राज्य में अव्वल रहे

बता दे कि शनिवार शाम से तेज हवा और अंधड़ चलने के कारण रात में मौसम ठंडा रहा, प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 37.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं, सबसे कम रात का तापमान 15 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश रिकॉर्ड की गई है, दंतेवाड़ा में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

 

Exit mobile version