Apply for Voter ID Card online sitting at home
नई दिल्ली. भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं. अगर आपको भी वोटर कार्ड से जुड़ी समस्या है तो चिंता ना करें. आप ऑनलाइन वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
चुनाव में केवल वो ही लोग वोटिंग कर सकेंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट (Voter ID Card) में शामिल होगा. इसलिए आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपका या आपके फैमिली मेंबर्स का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं. वोटर लिस्ट में नाम चेक करने, वोटर कार्ड डाउनलोड करने और नया वोटर कार्ड बनवाने जैसे काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं.
वोटर कार्ड एक अहम डॉक्यूमेंट है जो नागरिकों को चुनावों में भाग लेने का अधिकार देता है,(Voter ID Card) भारत में चुनाव आयोग (ECI) वोटर कार्ड जारी करने और वोटर लिस्ट को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है.
इसे भी पढ़े – अब 15 मार्च तक अपडेट करवा सकेंगे राशन कार्ड, घर बैठे ऐसे करे एप्लाई
ECI ने वोटरों के लिए कई ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं, जिनमें वोटर कार्ड डाउनलोड करना और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना शामिल है. चुनाव आयोग के वोटर्स सर्विस पोर्टल https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाकर आप कई ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.
इस लिंक https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर क्लिक करें.
अगर अपना EPIC नंबर याद है तो उसे दर्ज करके सर्च करें.
EPIC नंबर याद ना होने पर दूसरा ऑप्शन चुनकर अपनी डिटेल्स दर्ज करें (Voter ID Card) और सर्च करें.
दर्ज की गई जानकारी के अनुसार अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होगा तो निकलकर आ जाएगा.
