Site icon AB News.Press

Rajnandgaon Crime News : प्रेमी के साथ रहने, पत्नी ने बनाई खौफनाक साजिश, पति को दिया दर्दनाक मौत बचने के लिए शव के साथ किया ये काम

Rajnandgaon Crime News

डोंगरगढ़। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्‍यार में बाधा बनने पर एक पत्‍नी अपने प्रेमी और उसके दोस्‍त के साथ मिलकर अपनी पति को दर्दनाक मौत दी। इसके बाद दोनों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस ने इस हत्‍याकांड का पर्दा फाश करते हुए आरोपितों को दबोच लिया है।

READ MORE – ARVIND KEJRIWAL : CM अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, ED के समन पर आज कोर्ट में होना होगा पेश, समन पर रोक लगाने से इनकार

प्रेमी के लिए पत्‍नी ने पति को दी खौफनाक मौत

पुलिस ने मृतक सुकालू की पत्नी केसर बाई (36 वर्षीय) के साथ प्रेमी खैरागढ़ जिले के बांधा नवागांव निवासी मनेश उर्फ मनीष कंवर (34 वर्षीय) व उसके दोस्त घुमका भाठापारा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव (32 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पत्रकारवार्ता लेकर हत्या के प्रकरण का राजफाश किया।

घटना बीते 27 फरवरी की है। मृतक सुकालू की पत्नी केसर बाई ने अपने प्रेमी मनेश उर्फ मनीष व उसके दोस्त जीतू को गांव में हो रहे शादी कार्यक्रम के नाम से बुलाया था। इसके बाद उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची।

READ MORE – CG IAS TRANSFER 2024 : छत्तीसगढ़ में 4 IAS बड़े अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, संजय अलंग को बनाया गया बिलासपुर कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज

प्रेमी मनेश व जीतू ने मृतक को उसके घर के पीछे बाड़ी में ले जाकर शराब पिलाया, जिसके बाद आरोपित जीतू ने सुकालू के सिर पर पत्थर से वारकर दिया, वहीं आरोपित मनेश ने गमछे से सुकालू का गला घोट दिया। जिससे सुकालू की मौत हो गई।

Exit mobile version