CG Congress Candidate List : आज जारी हो सकती है छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट, शेष 5 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम तय

CG Congress Candidate List : आज जारी हो सकती है छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट, शेष 5 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम तय

CG Congress Candidate List

रायपुर। आज शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे तक लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा किया जायेगा। इसके बाद चुनाव की तारीख जारी होते ही देशभर में आज से आचार संहिता लागू हो जाएगा। इधर, भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।

तो वहीं, कांग्रेस अब तक पांच सीटाें पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को कांग्रेस के बचे 5 सीटों पर नाम घोषित कर दिया जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, केवल घोषणा करना शेष है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आठ मार्च को जारी पहली सूची में प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय हो गए थे। जिनमें राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा से डा. शिवकुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय के नाम सूची में शामिल थे।

READ MORE – LOK SABHA CHUNAV 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले PM NARENDRA MODI ने लिखी देशवासियों के नाम पत्र, जानिए क्या लिखा है पत्र में…….

CG Congress Candidate List

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद शेष बची सीटाें के नाम दूसरी सूची में आने की उम्मीद थी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई लेकिन इस सूची में छत्तीसगढ़ प्रदेश की एक भी सीट के प्रत्याशी के नाम नही थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश की लोकसभा क्षेत्र कांकेर, सरगुजा, बस्तर,रायगढ़, बिलासपुर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना अभी शेष है।

विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए इस चुनाव में कांग्रेस बहुत सोच समझकर कदम रख रही है। यही कारण है कि प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नही की जा रही है। वहीं बस्तर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद दीपक बैज के मैदान में उतरने की संभावना है।

हालांकि, इस क्षेत्र से विधायक कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा का नाम भी पैनल में चल रहा है। वही इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल भी टिकट की इस दौड़ में शामिल हैं। सरगुजा लोकसभा सीट में शशि सिंह का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में लिया जा रहा है, तो वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का नाम भी शामिल है। रायगढ़ लोकसभा से डा. मेनका सिंह, लालजीत राठिया, चक्रधर सिदार और रामनाथ सिदार के नाम शामिल हैं।

READ MORE –  PROJECTS WORTH CRORES APPROVED : आचार संहिता लगने से पहले देर रात करोड़ों के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार द्वारा मिली मंजूरी

 

 

News and Politics राज्य खबर