Site icon AB News.Press

World Consumer Rights Day : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम, जानें उपभोक्ताओं के अधिकार

World Consumer Rights Day

पूरी दुनिया में आज शुक्रवार, 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का महत्व सभी उपभोक्ताओं के अधिकारों से उनको जागरुक कराना, उन्हें शोषण, भेदभाव और अन्य प्रकार की अनुचित प्रथाओं से बचाना है।

सरकार और सामाजिक संगठनों के द्वारा लाख प्रयासों के बाद भी पाया जाता कि ज्यादातर उपभोक्ता अपने अधिकारों को लेकर जागरूक नहीं हैं। उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर कंज्यूमर कांफ्रेडेशन के नेशनल चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा ने बताया कि देश में 1986 में पहली बार उपभोक्ता संरक्षण कानून बनाया गया।

READ MORE – PETROL DIESEL PRICE UPDATE : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती, आज सुबह 6 बजे से लागू नई कीमतें

बावजूद इसके आज भी ग्राहक अलग-अलग माध्यमों से ठगे जा रहे हैं। इसकी बड़ी वजह उपभोक्ता कानून का सही तरीके से इम्प्लीमेंट नहीं होना और उपभक्ताओं में जागरूकता का अभाव होना है। जब तक ग्राहक अपने अधिकार के लिए आवाज नहीं उठाएंगे, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सकता है।

World Consumer Rights Day

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का इतिहास
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाने का आइडिया राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने दिया था। 15 मार्च 1962 को, राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने अमेरिकी कांग्रेस को ऑफिशियली संबोधित करते हुए उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को मजबूती से उठाया था। उपभोक्ता अधिकारों की बात करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर थे। उपभोक्ता दिवस पहली बार 15 मार्च 1983 को मनाया गया था। तब से हर साल यह दिन मनाया जा रहा है।

हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल 2024 की थीम “उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” है। उपभोक्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित नुकसान से बचाने पर फोकस किया गया है।

READ MORE – PAKISTANI AGENT ARRESTED IN RAJASTHAN : पाक एजेंट्स को भेजता था सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी, आर्मी वर्दी स्टोर का संचालक गिरफ्तार

वही साल 2023 की थीम “स्वच्छ ऊर्जा की गति से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना”। साल 2022 में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम थी “फेयर डिजिटल फाइनेंस”। साल 2021 में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस थीम थी “प्लास्टिक प्रदूषण से निपटना”।

उपभोक्ता के 6 मुख्य अधिकार

 

Exit mobile version