CG News: भाजपा को जवाब देने यूथ कांग्रेस तैयार, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

CG News: भाजपा को जवाब देने यूथ कांग्रेस तैयार, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

रायपुर. लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने गांधी मैदान स्थित राजीव भवन में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की अहम बैठक ली, इस बैठक में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के सभी पदाधिकारी इस अहम बैठक में उपस्थित थे, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा की गई.

बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस एवं NSUI की क्या भूमिका रहेगी उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं आने वाले समय में युवा कांग्रेस और NSUI को एक बड़ी जिम्मेदारी रायपुर लोकसभा में दी जाएगी, आज बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर संकल्प लिया कि इस चुनाव को युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई राहुल गांधी के सभी गारंटीयों को रायपुर लोकसभा के घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी, एवं महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और कोचिंग सेंटर में जाकर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी का प्रचार प्रसार करेगी.

लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई को संबोधन में कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी भूमिका आप ही दोनों दल की होने वाली है मैं भी आप ही के बीच से निकलकर आज लोकसभा का प्रत्याशी बना हूं, आने वाले समय में आप में से कोई विधानसभा और लोकसभा का प्रत्याशी बनेगा.

इसे भी पढ़े – होली त्यौहार से पहले खिले चेहरे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिये पांच अहम फैसले

इसी सोच के साथ हमें लोकसभा चुनाव में कार्य करना है आप सभी को घर-घर जाकर हमारा शीश नेतृत्व जो गारंटी दिया है उन गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य आप सभी को करना है, यदि यूथ कांग्रेस और NSUI दमखम के साथ इस चुनाव को लड़ेगी तो हमें कोई पराजित नहीं कर सकता, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इस चुनाव को पैसे और पूरे सरकार के तंत्र से लड़ेंगे पर हम सभी को उसका जवाब मेहनत से देना है हमें आज ही से अपने क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का कार्य चालू करना है एवं हमें सोशल मीडिया में भी बड़े पैमाने पर अपनी बात रखनी है और उनके झूठे प्रचारकों का पर्दाफाश करना है.

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा इस बैठक में रायपुर लोकसभा के अंतर्गत सभी पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए एवं यह संकल्पित किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस घर-घर जाकर राहुल जी की गारंटीयों का एवं हमारे प्रत्याशी विकास उपाध्याय का पूरी ताकत के साथ प्रचार करेंगी.

News and Politics राज्य खबर