Police Caught Ganja Smuggler
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया। आरोपी ने किराए के मकान के पानी की टंकी में लगभग 6 किलो का गांजा छिपा रखा हुआ था। जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।
दरअसल, सीएम साय के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद कांकेर पुलिस फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर में नशा बेचने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने 2 दिनों में लगभग 10 किलो से भी अधिक का गांजा बरामद किया है।
Police Caught Ganja Smuggler
पुलिस ने बुधवार 13 मार्च की देर को ओड़िशा से गांजे बेचने आए नवरंगपुर निवासी श्याम सिंह से 5 किलो 100 ग्राम का गांजा बरामद किया। जिसकी कुल कीमत 45 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने शहर में गांजा बेचने वाले आरोपी की तलाश थी। नवरंगपुर से आए आरोपी से जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी सतीश पांडे एमजी वार्ड निवासी को गिरफ्तार किया, आरोपी ने अपने किराए के मकान में गांजा छुपा रखा था। लेकिन मौके से गांजा नहीं मिल पाया।
Police Caught Ganja Smuggler
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने बताया कि किराए के मकान में छत पर लगे पानी की टंकी गांजा छिपा कर रखा है। जहां से करीब 60 हजार रुपए कीमती 6 किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सतीश पांडे पुलिस से बचने के लिए हर एक महीने बाद किराए का मकान बदल देता था। आरोपी ने कल ही शहर के बरदेभाटा से शासकीय शराब दुकान के पास किराए के मकान में रूम लेकर गांजा छुपाया था।
READ MORE – अश्लील कंटेंट दिखाने वालों पर केंद्र सरकार सख्त, 57 प्लेटफॉर्म को किया बैन

