KFC banned in the month of Ramadan
रमजान का महिना चल रहा है, ऐसे में पाकिस्तान में केएफसी की दुकानों पर ताला जड़ दिया गया है, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मर्दन इलाके में रमजान के दिनों में जिला प्रशासन ने फास्ट-फूड ब्रांड, केएफसी की फ्रेंचाइजी के दरवाजे पर ताला लगा दिया.

बताया गया कि इजराइल का समर्थन करने के आरोप पर केएफसी KFC को बंद किया गया है, इलाके के मेयर हमायतुल्ला ने कहा हमने केएफसी के दरवाजे जंजीर से बांधकर बंद कर दिए हैं, जिसका मकसद है कि लोगों को इजराइली कंपनी का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया जाए.

इसे भी पढ़े – भारत के बाद अमेरिका ने भी चीनी ऐप टिकटॉक पर लगया बैन, सदन ने पारित किया विधेयक
मीडिया रिपोर्ट ते मुताबिक KFC को बंद करने का मकसद गाजा और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध में जनता के बीच इजराइली नाइंसाफी के बारे में जागरूकता फैलाना है. वहां के लोगो ने मीडिया से कहा कि उन्हें किसी का कारोबार बंद करने का अधिकार नहीं है, उन्होनें कहा कि लेकिन हम जनता के बीच जागरूकता फैलाना चाहते हैं ताकि वे इजराइली सामान का बहिष्कार करें.

बता दे कि 7 अक्टूबर से गाजा और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के चलते ये बहिष्कार देखा जा रहा है. जिस के चलते इजराइली सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करने के लिए कहा जा रहा है. ना सिर्फ केएफसी KFC बल्कि रमजान के शुरू होते ही इजराइली खजूर का भी मुस्लिम देशों द्वारा बहिष्कार देखा गया.

