Site icon AB News.Press

CG News: जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, मुठभेड़ के बीच भाग निकले माओवादी

CG News: जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, मुठभेड़ के बीच भाग निकले माओवादी

कांकेर. सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है, आज गुरुवार को जब जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी नक्सिलयों ने फायरिंग शुरु कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फायरिंग की जिसके बाद नक्सली भाग निकले.

इसे भी पढ़े – शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता तिरुपति कटला की नक्सली हमले से मौत, धारदार हथियार से हुआ था हमला

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी और पुलिस की टीम आज सुबह कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी, तभी घात लगाएं नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें खदेड़ दिया.

इसे भी पढ़े – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, पेट्रोलिंग के दौरान हुआ हमला, विस्फोटक सामग्री मिली

जिला एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मीडिया को बताया कि, कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में आज सुबह हमारी संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम गस्त पर निकली थी, जिसके बाद घने जंगलों के बीच अचानक नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद डीआरजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें मुहतोड़ जवाब देते हुए खदेड़ दिया, इस मुठभेड़ किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है.

Exit mobile version