Holi special train : होली पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, छत्‍तीसगढ़ से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेन

Holi special train : होली पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, छत्‍तीसगढ़ से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेन

Holi special train

बिलासपुर। होली पर्व पर रेल यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए चार स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में जानें वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को रेलवे ने होली स्पेशल के नाम से शुरू करने का फैसला किया है। इस स्पेशल ट्रेन में सफर कर आप भी होली पर अपने घर पहुंच सकेंगे। इन ट्रेनों में एक फेरे के लिए दुर्ग-छपरा, दुर्ग-पटना और सिंकदराबाद-दरभंगा जंक्शन और तीन फेरे के लिए संबलपुर-पुणे के बीच होली स्पेशल ट्रेन शामिल है।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : भिलाई इस्पात संयंत्र के कोल केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, हुआ करोड़ों का नुकसान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग छपरा स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इसके अलावा दुर्ग और पटना के बीच भी स्पेशल ट्रेन की सेवा को शुरू किया है। सिकंदराबाद से दरभंगा के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह तीनों ट्रेन स्पेशल होंगी। यह ट्रेनें 21 मार्च से 26 मार्च के बीच चलेंगी। दुर्ग छपरा दुर्ग, सिकंदराबाद दरभंगा और दुर्गपटना के मध्य तीनों ट्रेन को एक फेरे के लिये चलाया जायेगा। इन ट्रेनों का नाम होली स्पेशल दिया गया है। भारतीय रेलवे होली दिवाली और छठ पर स्पेशल ट्रेन की सौगात यात्रियों को देती है।

Holi special train

होली स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 08795 नंबर के साथ और पटना से 08796 नंबर के साथ चलेगी। दुर्ग छपरा होली स्पेशल दुर्ग से 22 मार्च शुक्रवार और छपरा से दुर्ग के लिए 26 मार्च को चलेगी। दुर्ग छपरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 22 से 26 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन में दो जेनरल कोच, 14 स्लीपर कोच, 4 थर्ड एसी के साथ साथ एक सेकेंड एसी का कोच भी होगा। दुर्ग से पटना के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन 22 और 23 मार्च को चलाई जाएगी। इसमें कुल 23 कोच होंगे। जिसमें दो जनरल, 14 स्लीपर, 2 थर्ड एसी और एक सकेंड एसी का कोच होगा।

News and Politics राज्य खबर