CG Breaking: छत्तीसगढ़ में नियमित होंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी! वेतन भी 27% बढ़ेगा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में नियमित होंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी! वेतन भी 27% बढ़ेगा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

रायपुर. लंबे समय़ से अपनी मांगो को लेकर प्रतिक्षा कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है कि इनके नियमितीकरण पर राज्य सरकार विचार कर रही है, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि वे अन्य राज्यों के नियमितीकरण नीति का अध्ययन करेंगे.

छत्तीसगढ़ में नियमित होंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने मंत्री जायसवाल को अपनी मांगो से अवगत कराया है, गुरुवार को उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात कर उन्हें 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है.

इसे भी पढ़े – चुनाव प्रचार में देशी घी के लड्डू खिलाया तो जुड़ेगा 500 रुपये, निर्वाचन ने तय की खर्च की सीमा

स्वास्थ्य मंत्री ने संविदा कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि वेतन में भी 27 फीसदी की वृद्धि भी की जाएगी, मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के लिए NHM के प्रबंध संचालक जगदीश सोनकर को निर्देशित किया है.

कांग्रेस सरकार में जारी हुआ था आदेश
इसके पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब इन कर्मचारियों ने सड़को पर उतर कर प्रदर्शन किया था, तब पूर्ववर्ती सरकार ने मानसून सत्र में संविदा कर्मचारियों का 27 प्रतिशत वेतन बढ़ाने का ऐलान विधानसभा में किया था, सरकार ने अगस्त 2023 में इसका आदेश भी जारी कर दिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका.

इसे भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण समारोह 2024, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

45 हजार संविदा कर्मचारियों पर लगा था एस्मा
कांग्रेस के शासनकाल में नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश में कर्मचारियों ने काफी लंबा आंदोलन किया था, जुलाई 2023 में पूर्ववर्ती सरकार ने आंदोलन खत्म करने की चेतावनी दी लेकिन फिर भी कर्माचरी नही माने तो सरकार ने उन पर एस्मा लगा दिया था.

Breaking News राज्य खबर