Site icon AB News.Press

मृतक साधराम के गांव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेजवाया 20 लाख का चेक, डिप्टी CM ने परिजनों को सौंपा

कवर्धा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मृतक साधराम यादव के परिजनों को बीस लाख का चेक सौंपा है, इसके पहले डिप्टी सीएम ने 5 लाख का चेक देकर आर्थिक रुप से सहयोग की थी, जिसे परिजनों ने लौटा दिया था, आज गुरुवार को परिवार वालों से फिर मिले और 20 लाख का चेक दिया है.

मृतक साधराम के गांव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेजवाया 20 लाख का चेक, डिप्टी CM ने परिजनों को सौंपा

उपमुख्यमंत्री ने चेक देने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीस लाख का चेक भेजा है, जिसे मैंने परिजनों को सौंपा, विजय शर्मा ने कहा जांच की दिशा में हमनें बहुत बड़ा कदम उठाया है UAPA लगने के बाद जांच NIA को सौंपा गया है, जांच प्रखर रूप से चल रही है और इससे बड़ी जांच और क्या हो सकती है.

इसे भी पढ़े – झीरमकांड के बाद अब साधराम हत्याकांड की जांच करेगी NIA, राज्य सरकार ने लिया निर्णय

ये हत्या हथियारों से नहीं विचारों से की गई है, इसके तह तक जाना होगा कि, ये गड़बड़ी कवर्धा में क्यों हुई है और किसके शह पर हुई है, इन सारी चीजों को समझना होगा, कवर्धा और पूरे प्रदेश को ठीक करना होगा, साधराम के परिवार के साथ हम हर हाल में खड़े रहेंगे.

क्या है साधराम हत्याकांड?
कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में 21 जनवरी रविवार की सुबह साधराम यादव का शव मिला था, वह कवर्धा के एक गोशाला में चरवाहा का काम करता था, जिसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी, अभी तक इसकी गुत्थी सुलझी नही है, इस हत्याकांड की जांच NIA कर रही है.

Exit mobile version