Site icon AB News.Press

CGPSC प्रीलिम्स से 7 सवाल हटाए गए, कैंडिडेट्स से मिली थी आपत्ति, 200 नंबर से बनाई जाएगी मेरिट लिस्ट

7 questions removed from CGPSC Prelims

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC 2023) की प्रीलिम्स से 7 सवाल हटा दिए गए हैं, पेपर 11 फरवरी को हुआ था, सवालों और सही उत्तर पर आई आपत्तियों के बाद ये बदलाव किया गया है, पेपर से 7 सामान्य ज्ञान के सवाल हटा दिए हैं, मैक्सिमम 200 मार्क्स लेकर मार्किंग की जाएगी.

इसे भी पढ़े – छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षाएं अब होंगी UPSC की तर्ज पर, आयोग गठित

11 मार्च को जारी हुई थी पहली मॉडल आंसर की
CGPSC ने 16 फरवरी को प्रीलिम्स की मॉडल आंसर की जारी की थी, 27 फरवरी तक आपत्ति दर्ज के लिए समय दिया गया था, कैंडिडेट्स से मिली आपत्तियों के बाद 11 मार्च को CGPSC ने बदलाव के बाद नई मॉडल आंसर की जारी की, मॉडल आंसर की में भी 9 सवालों के जवाब बदले गए, मॉडल आंसर की में बदलाव होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही एग्जाम का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा.ॉ

CGPSC प्रीलिम्स से 7 सवाल हटाए गए, कैंडिडेट्स से मिली थी आपत्ति, 200 नंबर से बनाई जाएगी मेरिट लिस्ट

इसे भी पढ़े – छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बनाए गए डॉ. प्रदीप कुमार जोशी, आदेश जारी

5 सालों में हटाए 52 सवाल
पिछले 5 सालों में CGPSC प्रीलिम्स के प्रश्न पत्र पर आई आपत्तियों के बाद 45 सवाल हटाए जा चुके हैं, 6 सालों में कुल 52 सवाल हटाए जा चुके हैं, CGPSC प्रीलिम्स में हुए बदलावों के बाद कैंडिडेट्स के मन में ये सवाल है कि Mains के लिए क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया क्या होगा.

इसे भी पढ़े – CGPSC घोटाले की जांच करेगी CBI : सरकार ने CBI को सौंपा केस, राज्य सरकार ने जारी की अधिसुचना

200 नंबर के पेपर-1 से हटाए 7 सवाल
CGPSC प्रीलिम्स में 2 एग्जाम होते हैं, पेपर-1 जनरल स्टडीज और पेपर-2 क्वालीफाइंग एग्जाम, जनरल स्टडीज का पेपर यानी पेपर-1 200 नंबरों का होता है, इसमें 100 सवाल होते हैं और हर सवाल 2 नंबर का होता है.

इसे भी पढ़े – पत्रकारिता विषय को CGPSC में शामिल करने की मांग, उच्च शिक्षा मंत्री को दिया आवेदन

पेपर-2 भी 200 नंबर का होता है, इसमें भी 2 नंबर के 100 सवाल होते हैं, क्वालिफाई के लिए कम से कम 33 मार्क्स यानी 23 प्रतिशत स्कोर करना जरूरी है, प्रीलिम्स के पेपर-1 के मार्क्स के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार होगी, इसके आधार पर Mains के लिए सिलेक्शन होगा, इसी पेपर से 7 सवाल हटाए हैं.

Exit mobile version