पिता से बगावत कर इंडस्ट्री में बनाई पहचान, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का 59वां जन्मदिन!

पिता से बगावत कर इंडस्ट्री में बनाई पहचान, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का 59वां जन्मदिन!

59th birthday of Bollywood hero Aamir Khan

ab news

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज 59 साल के हो चुके हैं, महज 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाले आमिर ने 30 सालों के एक्टिंग करियर में 48 फिल्में की हैं, जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रही हैं, साल 2016 में रिलीज हुई आमिर की फिल्म दंगल आज भी भारत और हिंदी भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

ab news

आसान नहीं था सफर
आमिर के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म प्रोड्यूसर थे, जिन्हें बैक-टु-बैक फ्लॉप फिल्मों के चलते तंगहाली का सामना करना पड़ा था, यही वजह थी कि वो नहीं चाहते थे कि बेटा उनकी तरह फिल्मों में आए, लेकिन पिता से बगावत कर जब आमिर ने फिल्मों में जगह बनाई तो बदहाल हिंदी सिनेमा को नई उड़ान मिली.

ab news

परफेक्शन से बनी पहचान
आमिर ने अपने परफेक्शन से इंडस्ट्री में नई पहचान बनाई, कभी खुद फिल्म प्रमोशन के लिए सड़कों पर घूम-घूमकर पोस्टर चिपकाए, तो कभी ‘लगान’ फिल्म के एक सीन के लिए 12 दिनों तक नहाना ही छोड़ दिया.
इसे भी पढ़े – क्वीन 2 में कौन सी अभिनेत्री होगी क्वीन ?

Aamir Khan Birthday: Know About His Birthday Horoscope - InstaAstro

आमिर खान के कुछ अनमोल विचार:
“अगर तुम सच्चे हो, तो दुनिया तुम्हें स्वीकार करेगी”
“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है”
“खुद को कभी भी कम मत समझो”
“जो तुम सोचते हो, वो तुम बन सकते हो”

Knowledge