KANKER NEWS : SBI बैंक के अंदर से डेढ़ लाख की उठाईगिरी करने वाला मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में…….

KANKER NEWS : SBI बैंक के अंदर से डेढ़ लाख की उठाईगिरी करने वाला मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में…….

KANKER NEWS

कांकेर। कांकेर चारामा के एसबीआई बैंक के अंदर से उठाईगिरी करने वाले मुख्य आरोपी को चारामा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने बैंक में पैसा जमा करने पहुंचे व्यक्ति से डेढ़ लाख की उठाईगिरी थी। मामले में 2 आरोपी को भखारा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

RAED MORE – BREAKING NEWS : CM साय लेंगे कलेक्टर-एसपी की अहम बैठक, मुख्य एजेंडों पर होगी चर्चा

चारामा के सरारपारा का विकास देवांगन 29 फरवरी को दोस्त के साथ एसबीआई बैंक पैसा निकालने गया था। इस बीच एक अज्ञात शख्स ने थैला से डेढ़ लाख रुपए चोरी कर ली। विकास की शिकायत पर पुलिस ने धारा 380 के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी के विरुध्द पूर्व में चोरी एवं उठाईगिरी के अन्य भी प्रकरण दर्ज है। धमतरी पुलिस ने आरोपी संजय गौरिया कवर्धा, फिरोज जिला बेमेतरा, राजू गौ​रीया जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया।

भखारा पुलिस से ज्ञात हुआ कि 29 फरवरी को उठाईगिरी किए गए डेढ़ लाख रुपए का आपस में बंटवारा किया गया। मुख्य आरोपी राजू गौरिया को ग्राम दामापुर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अपराध में उपयोग की गयी बाइक व 1 लाख 11 हजार 300 रुपए जब्त किया गया। फिरोज व संजय दोनों पहले ही भखारा के ग्रामीण बैंक में 50 हजार की ठगी के मामले में पहले ही जेल में बंद हैं। उनसे 20 हजार रुपए बरामद किया गया है।

RAED MORE – LOKSABHA ELECTION 2024: केवल चुनाव के समय दिखतीं हैं हेमा, मथुरावासियों में नाराजगी व्याप्त, निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की तैयारी

News and Politics राज्य खबर