Site icon AB News.Press

CG Breaking: पोटाकेबिन छात्रावास की छात्रा हुई गर्भवती, मचा हड़कंप

CG Breaking: पोटाकेबिन छात्रावास की छात्रा हुई गर्भवती, मचा हड़कंप

बीजापुर. पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है, मामला गंगालूर आवासीय विद्यालय का है, बताया जा रहा है कि पेट दर्द की शिकायत पर छात्रा को मंगलवार रात गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, यहां चिकित्सको ने 12 वीं कक्षा में अध्यायनरत छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की, इस मामले में डीईओ बीआर बघेल ने मीडिया से कहा कि हमें जानकारी मिली है, वस्तुस्थिति जानने गंगालूर जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत 63,000 शरणार्थियों को नागरिकता मिलने की उम्मीद है

पोटा केबिन क्या है?
पोटा केबिन एक आवासीय स्कूल व्यवस्था है जिसे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2011 में एक प्रयोग के रूप में शुरु किया गया था, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों (बस्तर) में स्कूली भवन माओवादियों ने ध्वस्त कर दिए थे, फिर इन क्षेत्रों में ठेकेदारों और शिक्षाकर्मियों ने भी हाथ खड़े कर दिए, इसलिए बस्तर संभाग के कई क्षेत्रो में पोटा केबिन स्कूलों का निर्माण किया गया है, जहाँ पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रो से बच्चों को आवासीय स्कूल की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

Exit mobile version