Site icon AB News.Press

BILASPUR NEWS : महाकाल सेना द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का विशाल शोभायात्रा

BILASPUR NEWS

बिलासपुर। महाकाल सेना बिलासपुर द्वारा चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का विशाल शोभायात्रा कर समापन किया गया। प्रदेश में चर्चित महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 6 मार्च से भजन संध्या कर किया गया, जहाँ देश के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर माहौल बना दिया,

कृष्णा चतुर्वेदी(मुंबई), विवेक शर्मा, सुप्रसिद्ध गायिका कंचन जोशी (रायपुर) ने पूरे शहर को शिवभक्ति में विलीन कर दिया, वही द्वितीय दिवस 7 मार्च को भी इंदौर से गजेंद्र प्रताप व वीरेंद्र प्रताप की जोड़ी ने काफ़ी वाहवाही लूटी। महोत्सव में विशाल भंडारे के साथ सामूहिक भोज कराया।

READ MORE – BREAKING NEWS : IPS राहुल भगत मिली इन विभागों की जिम्मेदारी, देखें आदेश…

पूरे महोत्सव का केंद्र अंतिम दिवस दस मार्च को शोभायात्रा के रूप में समापन हुआ, जहां शहर में उज्जैन की झलक देखने को मिली, डमरू पार्टी ने लोगो को अपनी ओर आकर्षित किया तो उज्जैन की ही भस्म झांकी ने महाकाल की याद दिलाई, पुणे की मशहूर ढोल ताशा पार्टी ने शिवाजी की जीवंत झांकी के साथ सड़क पर कंपन उत्पन्न कर दिया। वही कर्मा नृत्य, गिदम उड़िया नृत्य ने मोहित किया ।

डीजे व धूमाल ने पूरी रात शहर वासियों को शिवभक्ति में झुमाए रखा, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन रहा। इस सफल और भव्य आयोजन की चर्चा पूरे प्रदेश भर में रही।

 

READ MORE – CROCODILE ENTERS VILLAGE : अचानक मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों मे दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू कर खुटाघाट जलाशय में छोड़ा

Exit mobile version