Site icon AB News.Press

Article 370 : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने गणमान्य नागरिकों के साथ देखी ऐतिहासिक फिल्म आर्टिकल 370

Article 370

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राजधानी रायपुर के स्थानीय मॉल में जाकर फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा की आजादी के 70 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साहसिक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया जिससे पूरे देश में देश भक्ति की भावना जागृत हुई और लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने पर ख़ुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गए इस निर्णय से जम्मू कश्मीर में विकास का रास्ता खुल गया।

RAED MORE – MANENDRAGARH-CHIRMIRI CRIME : थप्पड़ मारने से कर दिया हत्या, दो दिन पहले ही हुई थी हत्या

Article 370

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं हो सकते। उन्होंने अपनी जीवन की कुर्बानी भी ऐसी के लिए दी थी। इस निर्णय से सीमा पार आतंकवाद में भी कमी आई है और जम्मू कश्मीर में शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की है।

इस दौरान राज्यपाल के साथ विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

RAED MORE – UP के इस सीट से कंगना रनौत को टिकट देगी भाजपा, महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कर चुकी है आवाज बुलंद

Exit mobile version