Naya Raipur IT Hub
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में IT हब की शुरुआत हो गई है। यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे 2200 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने दो आइटी कंपनियों को नवा रायपुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 90 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया का आबंटन आदेश सौंपा।
यह IT हब राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर को IT हब के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार IT कंपनियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Naya Raipur IT Hub
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि IT हब से राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार IT कंपनियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है।IT हब की स्थापना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
नवा रायपुर में आइटी हब की स्थापना
मंत्री ओपी ने कहा की राज्य सरकार बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर नवा रायपुर में आइटी हब की स्थापना करने जा रही है। प्रथम चरण में नवा रायपुर विकास प्राधिकरण की ओर से सीबीडी, सेक्टर 21 में निर्मित रिटेल तथा कमर्शियल काम्प्लेक्स में करीब 2,80,000 वर्ग फुट पर विभिन्न राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय आइटी कंपनियों को फर्निश्ड बिल्टअप का आबंटन किया जा रहा है।

RAED MORE – BILASPUR NEWS : रेत को लेकर हुआ चक्का जाम , मेरा क्या है बताओ

