Jagdalpur Delhi Flight : जगदलपुर-दिल्ली की विमान सेवा आज से शुरू

Jagdalpur Delhi Flight : जगदलपुर-दिल्ली की विमान सेवा आज से शुरू

Jagdalpur Delhi Flight

जगदलपुर। 12 मार्च 2024 से जगदलपुर और दिल्ली के बीच विमान सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा हफ्ते में दो दिन (मंगलवार और शुक्रवार) उपलब्ध होगी।

दोपहर 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाली यह विमान जबलपुर होते हुए दोपहर 2 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। जगदलपुर से दोपहर 3 बजे उड़ान भरने वाली यह विमान जबलपुर होते हुए शाम 4:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।यह विमान सेवा छत्तीसगढ़ और दिल्ली के बीच दूरी को कम करेगी और यात्रा को आसान बनाएगी। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

RAED MORE – NAYA RAIPUR IT HUB : नवा रायपुर में IT हब की शुरुआत, 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

विमान सेवा के शुरू होने से जगदलपुर के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह सेवा बहुत जरूरी थी और इससे उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी।यह एक अच्छी खबर है और हम इस विकास का स्वागत करते हैं।

ये होगा समय

सुबह 7:30 बजे फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरेगी, जो सुबह 9:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। फिर यहां से 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यहां से करीब 12 बजे उड़ान भरकर 1:25 बजे फ्लाइट जबलपुर में लैंड होगी। यहां 30 मिनट के स्टॉपेज के बाद 1:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और वहां 3:55 बजे लैंड होगी।

क्या होगा फायदा

दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होने से इससे यहां के लोगों को व्यापार, हेल्थ और एजुकेशन के लिए फायदा मिलेगा। फिलहाल दिल्ली के लिए बस्तर के लोग पहले राजधानी रायपुर जाते हैं और वहां से फिर फ्लाइट लेकर दिल्ली जाते हैं या फिर रायपुर से ट्रेन का सफर करना पड़ता है। ऐसे में यात्रा काफी लंबी हो जाती है। अब जगदलपुर से फ्लाइट शुरू होने से कम समय में लोग आसानी से दिल्ली आ-जा सकेंगे।

READ MORE – BIG BREAKING : रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा बने ACB-EOW का अतिरिक्त प्रभार, 3 IPS और 25 DSP का हुआ ट्रांसफर, देर रात जारी हुआ आदेश

बिलासपुर से शुरू हुई हवाई सेवा 29 फरवरी के बाद भी जारी रहेगी। हालांकि उड़ानों का RCS (क्षेत्रीय संपर्क योजना) एग्रीमेंट 29 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके चलते कमर्शियल फ्लाइट के रूप में जबलपुर और प्रयागराज का किराया बढ़ने की संभावना है। वहीं, बिलासपुर से सीधे दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता की नई उड़ानों के लिए राज्य शासन से प्रति टिकट सब्सिडी मांगी गई है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर