Site icon AB News.Press

CG Weather : छत्तीसगढ़ में धूप के साथ बढ़ने लगी गर्मी, पारा 35 डिग्री के पार, आगामी 5 दिनों में 4 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना

CG Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है, राजधानी रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर जा पहुंचा है। सुबह से ही तेज धूप होने लगी है। इससे समूचे प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। बीते दिनों प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे ज्यादा गर्म डोंगरगढ़ रहा।

सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। बुधवार से तापमान बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। अभी यह 35-36 डिग्री सेल्सियस पर है। उसके बाद रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगेगी।

READ MORE – CG NEWS: नया रायपुर में बनेगा आईटी कंपनियों का हब, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव हो गया है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के साथ सामान्य से पांच अधिक था। वहीं रात में 20 डिग्री के साथ सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया था।

शनिवार को दिन का तापमान 35 और रात का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तो गर्मी की शुरुआत है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

READ MORE – BIG BREAKING: देश में लागू हुआ CAA, अधिसूचना जारी, तीन मुल्कों के छह प्रवासी समुदायों को मिलेगी भारत की नागरिकता

Exit mobile version