BHADADRI KOTHAGUDEM
हैदराबाद। भद्राद्री कोठागुडेम जिले के एक सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ हादसा हुआ जिसमे, सहायक पुलिस अधीक्षक उस समय घायल हो गए जब एक राज्य मंत्री के काफिले में एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी जब वह ड्यूटी पर थे।
कार ने आईपीएस अधिकारी परितोष पंकज को पीछे से टक्कर मारी। हादसे का एक वीडियो वायरल हो गया है।

