Site icon AB News.Press

CG News: सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के 150 सदस्य भाजपा में शामिल, चुनाव से पहले कई बड़े चेहरे की होगी एंट्री

रायपुर. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है, आज सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए है, बताया जा रहा है 2 हजार से अधिक लोगो के भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है.

इसे भी पढ़े – कांग्रेस के 15 पूर्व विधायक जल्द ही कर सकते हैं BJP जॉइन, इनमें से कई बड़े नाम ऐसे जिनके काटे गए थे टिकट

भाजपा में शामिल होने सभी सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के सदस्य है और धमतरी जिला से पहुंचे हुए थे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी सदस्यों को सदस्यता दिलाई, भाजपा प्रवेश कार्यक्रम पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दो हजार संख्या में सदस्य सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के भाजपा प्रवेश किए है, प्रमुख लोगों ने 150 की संख्या में भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रवेश किया है.

सर्व वर्ग हिताय ग्रुप 150 सदस्य भाजपा में शामिल

वही शनिवार को पूर्व विधायक मंतूराम पंवार और चुन्नीलाल साहू ने भी भाजपा जॉइन कर लिया, कयास लगाए जा रहे है कि 15 पूर्व विधायक और हैं जो पिछले डेढ़ महीने से भाजपा के संपर्क में है, पहले सभी को एक साथ भाजपा में प्रवेश कराने की योजना थी, लेकिन कुछ नामों पर भाजपा में अभी मंथन चल रहा है, सूत्रों की मानें तो अगले 15 दिनों में कुछ और नेताओं का प्रवेश होगा.

Exit mobile version