Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Congress : कांग्रेस के 15 पूर्व विधायक जल्द ही कर सकते हैं BJP जॉइन, इनमें से कई बड़े नाम ऐसे जिनके काटे गए थे टिकट

Chhattisgarh Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आने वाले 15 दिनों में कुछ और नेताओं का बीजेपी प्रवेश होगा। कुछ नामों पर भाजपा में अभी मंथन चल रहा है। पहले सभी को एक साथ भाजपा में प्रवेश कराने की योजना थी।

ये वे नेताओं के नाम हैं जो ईडी की रडार में हैं। यही वजह है कि अभी सिर्फ चुन्नीलाल साहू को ही प्रवेश करवाया गया। भाजपा में प्रवेश की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर और सौरभ सिंह सौंपी गई है। इसके लिएकांग्रेस के पूर्व विधायकों से जब बात की तो अधिकतर लोगो ने साफ मना कर दिया कि वे अभी वह भाजपा ज्वाइन करने वाले नहीं है। जबकि एक-दो ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

Chhattisgarh Congress

Chhattisgarh Congress

भाजपा में शामिल होने की सूची में 7 और पूर्व विधायकों के नाम हैं। इसमें दो कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक है। बाकी पांच ऐसे नेताओं के नाम हैं जो 2018 में बड़ी जीत के साथ विधायक बने थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई पूर्व विधायक ऐसे थे जो प्रबल दावेदारी कर रहे थे, लेकिन 2023 में इनके टिकट काट दिए गए। इन पांचों ने अपनी नाराजगी भी जताई थी।

सबसे पहले राम सुंदरदास ने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र दिया। बृहस्पति सिंह को पार्टी ने निष्कासित किया। बताया जाता है कि इसके बाद ये लोग लगातार भाजपा के संपर्क में रहे। इनकी सूची तैयार कर अजय चंद्राकर को सौंपी गई। संगठन में चर्चा करने के बाद कुछ नामों पर आपत्ति आई। हालांकि संगठन के वरिष्ठ नेता का कहना है कि जो भी भाजपा में आना चाहता है उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं लेकिन बिना किसी शर्त के।

Exit mobile version