Banned intoxicating tablet
रायगढ़। रायगढ़ के एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर नशीली और प्रतिबंधित दवाओं पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने एरिया में मुखबीर लगाकर असामाजिक तत्वों पर निगाह रख रहे है । इसी क्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा को मुखबीर के द्वारा घर पर चोरी-छिपे प्रतिबंधित टेबलेट की बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद तत्काल थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ को तस्दीक, कार्यवाही के लिए ग्राम भेंगारी रवाना किया।
घरघोड़ा पुलिस की टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर संदेही राकेश कुमार पटैल के घर दबिश किया गया । संदेही के पास एक थैला में रखे कुल 80 स्ट्रीप जिसके प्रत्येक स्ट्रीप में 15 नग प्रतिबंधित नशीली Alprazolam Tablet कुल 1200 नग कीमती 2560 रूपये का मिला। इसके बाद राकेश कुमार पटैल को नोटिस देकर दवाएं के बिक्री संबंधी कागजात पेश करने कहा गया जिसमें राकेश कुमार पटैल असफल रहा ।
Banned intoxicating tablet
आरोपी राकेश कुमार पटैल पिता आनंदराम पटैल उम्र 36 वर्ष सा. भेंगारी, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) से विधिवत प्रतिबंधित टेबलेट की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना घरघोड़ा में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है।
READ MORE – QUEEN 2 : क्वीन 2 में कौन सी अभिनेत्री होगी क्वीन ?
