Vikas Upadhyay refuted the talk of not contesting elections, said – bullying of BJP IT cell
रायपुर. सोशल मीडिया में खबर वायरल हो रही है कि रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय चुनाव नही लड़ेंगे, विकास उपाध्याय ने इस खबर का खंडन किया है और भाजपा की साजिश बताई है, विकास उपाध्याय ने अपने बयान में कहा कि ये झूठी खबर भाजपा आईटी सेल द्वारा साजिश के तहत फैलाई जा रही है.

वायरल खबर में ये बात कही गई कि विकास उपाध्याय चुनाव नही लड़ेंगे और टिकट लौटाने दिल्ली हाईकमान के पास गए है, जबकि विकास उपाध्याय बता रहे है कि कल सोमवार को असम कांग्रेस पार्टी के सीईसी की बैठक है जिसमें शामिल होने आया हूं, मंगलवार को रायपुर लौटूंगा.
विकास ने कहा कि भाजपा का आईटी सेल पूरे देश में अपवाहों को गर्म करने का काम करता है, भाजपा नेताओं का यही काम है, विकास ने कहा कि इसी राजधानी रायपुर से मैं नेता बना हूं, यहां के लोग मुझे अपना बेटा भाई मानते है, आने वाले दिनों में भाजपा को भी अहसास हो जाएगा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ताकत से लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे.
