रायपुर लोकसभा सीट से विकास उपाध्याय नही लड़ना चाहते चुनाव! लौटा सकते है टिकट, सोशल मीडिया में खबर वायरल

रायपुर लोकसभा सीट से विकास उपाध्याय नही लड़ना चाहते चुनाव! लौटा सकते है टिकट, सोशल मीडिया में खबर वायरल

Vikas Upadhyay does not want to contest elections from Raipur Lok Sabha seat

रायपुर. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, इसी क्रम में रायपुर लोकसभा सीट से विकास उपाध्याय को टिकट दिया गया है लेकिन अटकले ऐसी लगाई जा रही है कि पूर्व विधायक विकास उपाध्याय लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते, वे टिकट लौटा सकते है.

रायपुर लोकसभा सीट से विकास उपाध्याय नही लड़ना चाहते चुनाव! सोशल मीडिया में खबर वायरल

इधर बीजेपी से बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया गया है, बृजमोहन के सामने ही विकास उपाध्याय को कांग्रेस ने उतारा है, इस तरह की खबरे भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है कि विकास उपाध्याय टिकट लौटाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं, पार्टी हाईकमान से मिलकर अपनी जगह किसी और को टिकट देने की बात कह रहे हैं.

इसे भी पढ़े – आज जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट, शेष सीटों पर उम्‍मीदवारों के तय होंगे नाम

विकास सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल सहित कई बड़े नेताओं से मिलकर इस कोशिश में हैं कि उनका टिकट बस किसी तरह से रद्द कर, किसी और को प्रत्याशी बना दिया जाए, पार्टी सूत्रों के मुताबिक विकास 11 मार्च को होने वाली CEC की बैठक से पहले विकास टिकट वापस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, शनिवार को वे रायपुर लौटने वाले थे, लेकिन अब तक बात न बन पाने के कारण विकास दिल्ली में ही जमे हुए हैं, सोमवार को दिल्ली में CEC की बैठक होगी.

Breaking News News and Politics राज्य खबर