Site icon AB News.Press

PM Modi in Azamgarh : आजमगढ़ में PM ने कहा किसानों की खुशहाली से युवाओं के लिए लाखों नए अवसर तक, 34 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स किए शुरू

PM Modi in Azamgarh

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। रविवार को आजमगढ़ से PM मोदी ने देशभर के 15 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं।

READ MORE – MAHTARI VANDANA YOJANA LIVE : महतारी वंदन योजना सम्मेलन -2024

PM Modi in Azamgarh

पीएम मोदी ने कहा कि मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के लिए लाखों नए अवसर बने हैं।

आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ पहले अपराध और माफियाओं का गढ़ था। मगर 10 साल में आजमगढ़ की पहचान बदल गई। इससे पहले सुबह वाराणसी में पीएम ने BLW गेस्ट हाउस में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।

पीएम मोदी ने कहा कि आज सिर्फ आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां आजमगढ़ से हो रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

PM Modi in Azamgarh

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम रही है। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार।

READ MORE – KISAN ANDOLAN : किसानों का देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा, पंजाब में कई स्थानों पर ट्रैक जाम

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छूते जा रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version