Mahtari Vandana Yojana : खुशखबरी…… खुशखबरी…… PM नरेंद्र मोदी आज ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की राशि

Mahtari Vandana Yojana : खुशखबरी…… खुशखबरी…… PM नरेंद्र मोदी आज ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की राशि

Mahtari Vandana Yojana

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत आज रविवार दो बजे प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को ऑनलाइन के माध्यम से उनके खाते में 1000 रुपए मिलेगा। दरअसल, साइंस कालेज मैदान में आयोजित महतारी वंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम विष्णुदेव साय करेंगे।

READ MORE – महतारी वंदन योजना कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी, 146 ब्लॉक मुख्यालयों में होगा आयोजन

योजना के पहले चरण में 10 मार्च को 70 लाख 12 हजार 800 पात्र हितग्राहि महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन के माध्यम से देंगे। महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 10 मार्च को लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा ऑनलाइन के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Mahtari Vandana Yojana

इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी। योजना को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित है। इस आयोजन को राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय के इसका आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को व्यापाक रूप से बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय के साथ ब्लॉक स्तर, नगरीय निकायों में इसका आयोजन किया जाएगा।

READ MORE – CG NEWS: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वर्गीय माता पिस्तादेवी को दी श्रद्धांजलि

Breaking News न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर