KABIRDHAM NEWS
कबीरधाम। 2 दिन पहले कबीरधाम जिले के टाटावाही गांव में 7 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।लड़के ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी थी। आरोपी का नाबालिग (14) ने पूछताछ में अपना जुर्म के कबूलनामा पर कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली बच्ची उसे हमेशा चिढ़ाती रहती थी, जिस पर उसे गुस्सा आता था।
घटना वाले दिन भी बच्ची उसके घर आई और उसे चिढ़ाने लगी।इस पर उसे बहुत गुस्सा आया।उसने गला दबाकर बच्ची को मार डाला और घर के पीछे बनी बाड़ी में दीवार से बाहर फेंक दिया।इसके बाद पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर 2-3 बार वार किया।इसके बाद वहां से चला आया।

KABIRDHAM NEWS
पुलिस ने करवाई किया
- आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया है।उसके खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज किया गया है।पिछले
- सबसे पहले फॉरेस्ट गार्ड ने देखी थी लाश
- सबसे पहले शव को फॉरेस्ट गार्ड ने देखा था। सूचना के बाद एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी और डीएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे
READ MORE – BILASPUR NEWS : हत्या की जांच में लापरवाही, थाना प्रभारी और एसआई निलंबित
KABIRDHAM NEWS

2 महीने में जिले में हुए 8 कत्ल:-
- 15 जनवरी: नागाडबरा में 3 बैगा आदिवासियों की हत्या हुई थी।
- 19 जनवरी: लालपुर कला गांव में नर्सरी के पास साधराम यादव (50) की हत्या कर दी गई थी।
- 21 फरवरी: पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम करपीगोडान के पास हाफ नदी में एक महिला की लाश मिली थी।
- 22 फरवरी: एसपी कार्यालय के सामने एक घर में युवक ने अपनी प्रेमिका वसुंधरा वैष्णव (35) और उसकी मां पार्वती वैष्णव (58) की हत्या कर दी थी।
- यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

