Site icon AB News.Press

CG news: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वर्गीय माता पिस्तादेवी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए है, राजनाथ सिंह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे और स्वर्गीय माता पिस्तादेवी को श्रद्धांजलि दी, बता दे कि राजनाथ सिंह सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर ऐयरपोर्ट पर लैंड कर गए थे वहां से सीधे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के निवास पहुंचे.

इसे भी पढ़े – मुख्यमंत्री निवास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM साय ने सपरिवार आत्मीय स्वागत किया

उसके बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राजनाथ सिंह ने किसान महा सम्मेलन को संबोधित किया, और अब मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे है, बता दे कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार राजनाथ सिंह पहुंचे है, अलग अलग क्रम से वे नेताओं से मुलाकात भी कर रहे है.

 इसे भी पढ़े –  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे रायपुर, किसान महासम्मेलन में होंगे शामिल

वही केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री निवास भी गए थे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया, मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया.

Exit mobile version