Site icon AB News.Press

CG News: मुख्यमंत्री निवास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM साय ने सपरिवार आत्मीय स्वागत किया

रायपुर. केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर पहुंच कर सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया, मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया.

मुख्यमंत्री निवास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM साय ने सपरिवार आत्मीय स्वागत किया

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे.

बता दे कि राजनाथ सिंह साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे है, यहां वे महा सभा को संबोधित करेंगे, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी इस सभा में शामिल होंगे.

Exit mobile version