LOK SABHA ELECTION 2024 : कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक में इन सीटों में उम्मीदवार तय, राजनांदगांव से भूपेश, महासमुंद से धनेंद्र साहू और जांजगीर से डहरिया से लड़ेंगे चुनाव, जानिए पूरी खबर

LOK SABHA ELECTION 2024 : कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक में इन सीटों में उम्मीदवार तय, राजनांदगांव से भूपेश, महासमुंद से धनेंद्र साहू और जांजगीर से डहरिया से लड़ेंगे चुनाव, जानिए पूरी खबर

LOK SABHA ELECTION 2024

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ सभी राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, जो भी जीतने की स्थिति में है उसे पार्टी आदेशित करेगी।

READ MORE – नक्सलियों ने पिछले 1 साल में 8 भाजपा नेताओं की ली जान, बैज बोले बस्तर में क्या हो रहा है? साव ने बताया नक्सिलयों की बौखलाहट

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राजनांदगांव लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं ऐसा माना जा रहा है की महासमुंद सीट से धनेंद्र साहू, जांजगीर-चांपा से पूर्व मंत्री शिव डहरिया कोरबा से ज्योत्सना महंत और दुर्ग से राजेंद्र साहू के नाम पर मुहर लग सकती है। इससे पहले शिव डहरिया आरंग से विधानसभा चुनाव लड़ते आ रहे हैं।

कांग्रेस में अभी 7 सीटों को लेकर मामला फंसा हुआ। इन सभी सीटों पर बड़े नेता आपसी चर्चा कर नाम तय करेंगे। बस्तर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज असमंजस की स्थिति में हैं। ​​​सरगुजा में पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी शशि सिंह का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि बड़े नेता विरोध कर रहे हैं।

LOK SABHA ELECTION 2024

बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, सभी सदस्यों से विस्तार से चर्चा हुई है। जैसे ही सीईसी का निर्णय होगा, जो भी निर्णय होगा जल्द आपको बताया जाएगा। वहीं बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि, जो भी व्यक्ति चुनाव जीतने की स्थिति में है उसको पार्टी आदेशित करेगी, अंतिम निर्णय CEC लेगी।

READ MORE – 30 लाख सरकारी नौकरी और पेपर लीक से मुक्ति, चुनाव से पहले राहुल गांधी ने दी युवाओं को 5 गारंटी

सूत्रों के अनुसार, 11 लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम चर्चा में शामिल किए गए हैं, यानि इन सीटों पर पुन: चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार, रायगढ़, महासमुंद व रायपुर सीटों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी में लंबी चर्चा हुई। इन सीटों में एक से अधिक नामों के प्रस्ताव शामिल किए गए, जिसकी वजह से पदाधिकारियों ने इस सीटों पर सिंगल नाम तय नहीं किया है।

News and Politics राज्य खबर