Jabalpur News : चार तेंदुओं की चहलकदमी से खमरिया क्षेत्र में मचा हड़कंप, वायरल हुआ वीडियो

Jabalpur News : चार तेंदुओं की चहलकदमी से खमरिया क्षेत्र में मचा हड़कंप, वायरल हुआ वीडियो

Jabalpur News

जबलपुर। खमरिया क्षेत्र के आवासीय परिसर में रात में घूमते चार तेंदुओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर खमरिया क्षेत्र हड़कंप मचा हुआ है। लोग रात में घर से बहार निकलने से डरने लगे हैं। दरअसल सीसीटीवी में हुई वीडियो रिकार्डिंग में साफ दिख रहा है कि रात के अंधेरे में चार तेंदुआ एक आवासीय परिसर में घुस आए हैं।

READ MORE – CM VISHNU DEO IN DANTEWADA : दंतेवाड़ा पहुंचे CM साय ने दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवा कर महिला दिवस की दी बधाई

इसमें दो तेंदुए गेट के पास, एक कार के पास, और एक थोड़ी दूरी पर जमीन पर बैठा हुआ है। कुछ देर बाद सभी तेंदुआ गेट से छलांग लगाते हुए भाग भी गए। वायरल वीडियो खमरिया क्षेत्र का बताया जा रहा है।

https://www.facebook.com/ranjit.soniii/videos/1572794223454554/?mibextid=w8EBqM

Breaking News National News and Politics