CM Vishnu Deo In Dantewada : दंतेवाड़ा पहुंचे CM साय ने दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवा कर महिला दिवस की दी बधाई

CM Vishnu Deo In Dantewada : दंतेवाड़ा पहुंचे CM साय ने दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवा कर महिला दिवस की दी बधाई

CM Vishnu Deo In Dantewada

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुंचे। मुख्‍यमंत्री साय ने यहां मां दंतेश्‍वरी के मंदिर में पूजन-अर्चन कर मत्‍था टेका। मुख्‍यमंत्री साय का दंतेवाड़ा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कारली हेलीपैड आगमन के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

साय ने इस दौरान एंटी लैंड माईन व्हीकल का अवलोकन किया, इसके साथ ही दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दन्तेश्वरी फायटर के तृतीय लिंग जवान रानी मंडल से हाथ मिलाया।

READ MORE – LOS ANGELES (AP) : टेकऑफ़ के दौरान एयरलाइंस के विमान का टायर हुआ ख़राब, यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान की LA में हुई आपातकालीन लैंडिंग

CM Vishnu Deo In Dantewada

इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी,विधायक चित्रकोट विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी.आयुक्त जनसम्पर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

Breaking News News and Politics राज्य खबर