Impact of Facebook, Insta server outage, world’s giants slipped from rich list
नई दिल्ली. दो दिन पहले फेसबुक और इंस्टा के सर्वर में थोड़ी देर के लिए समस्या आई, दुनिया भर के यूजर के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गए। इसका असर ये हुआ मार्क जुकरबर्ग की कमाई घट गई। इतना ही नहीं संपत्ति एलन मस्क की भी घटी और फायदा हुआ जेफ बेजोस को।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट के अनुसार अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में टॉप पर अमेजन कंपनी (Amazon) के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं, इससे पहले टेस्ला (Tesla) और एक्स (X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति था, टेस्ला के शेयर में गिरावट की वजह से एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट आई है.
माना जा रहा है कि टेस्ला के स्टॉक में लगभग 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है… ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार जेफ बेजोस की नेटवर्थ 200.3 बिलियन डॉलर है, एलन मस्क की कुल संपत्ति 197.7 बिलियन डॉलर है, वही, दुनिया के तीसरे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) हैं… इनकी नेट वर्थ 197 बिलियन डॉलर है.
मंगलवार को दुनिया के कई हिस्से में मार्क जुकरबर्ग की व्हाट्स एप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के कामकाज में बड़ी बाधा आई थी, दुनिया भर में मेटा के प्लेटफार्म पर परेशानी रही और यूजर डिस्कनेक्ट हो गए, दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी के कामकाज पर इसी वजह से काफी असर पड़ा है, मंगलवार 5 मार्च को सोशल मीडिया अंधेरे में डूब गया क्योंकि मेटा का प्लेटफार्म ग्लोबल लेवल पर परेशानी का सामना कर रहा था, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया और इसका कामकाज रिस्टोर करने में घंटों लग गए हैं.
इसे भी पढ़े – चंद्रयान-4 चांद पर जाएगा और वहां से वापस धरती पर आएगा, ISRO कर रहा खास तैयारी
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी में से एक फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को इस घटना से काफी नुकसान हुआ है, फेसबुक की पैरंट कंपनी मेटा के शेयरों में इस वजह से 1.5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई.
मंगलवार को बहुत से यूजर फेसबुक से अचानक लॉग आउट हो गए, इससे उनमें कन्फ्यूजन फैल गया, इंस्टाग्राम, थ्रेड और व्हाट्सएप ने भी कामकाज करना बंद कर दिया, सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर मेटा के एनडी स्टोन ने अपने यूजर को भरोसा दिलाया कि, वह इस समस्या को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, इस बारे में एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि Facebook Outage के इस मसले का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है और यूजर को हुई असुविधा के लिए वे माफी मांगते हैं.
मार्क जुकरबर्ग को मंगलवार को फेसबुक, इंस्टा और व्हाट्सएप के कामकाज बाधित होने की वजह से 10 करोड डॉलर का नुकसान हुआ है, मेटा के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में तकनीकी समस्या आई, इस तरह की एक बार समस्या साल 2021 में भी आई थी, जब 7 घंटे तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद था, इस बार हालांकि यह मसला सिर्फ 2 घंटे में ही ठीक कर लिया गया, एक्सपर्ट का कहना है कि मेटा के प्लेटफार्म में परेशानी की वजह कोडिंग संबंधी गलतियां हो सकती है.
यूरोपीय यूनियन के डिजिटल मार्केट एक्ट के बाद कई बड़ी टेक कंपनियां अपने कामकाज में बदलाव करने जा रही हैं और मेटा भी बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहा है, मेटा अब यह कोशिश कर रहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को यूजर अलग-अलग यूज कर सकें, इससे उसे टार्गेटेड एड पुश करने और रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी.
कुछ लोगों ने इसे साइबर अटैक बताते हुए कहा कि अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निशाना बनाकर साइबर अटैक हुआ है हालांकि इस बारे में कोई भी सबूत सामने नहीं आया, न ही कंपनी ने ऐसा कुछ बयान दिया.
करीब डेढ़ घंटे तक मेटा का सर्वर डाउन रहा, जिसके बाद दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्तियों में शामिल X (पहले ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने मजाकिया अंदाज में मामले पर ट्वीट किया, एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि यदि आप ये पोस्ट पढ़ पा रहे हैं तो इसका मतलब है हमारा सर्वर काम कर रहा है, उनकी यह पोस्ट कुछ ही देर में करोड़ों लोगों तक पहुंच गई.
अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप होने के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट की बाढ़ सी आ गई, जिसके बाद एक अन्य ट्वीट में मस्क ने मेटा के अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दर्शाते पेंगुइन दिखे, जिसमें सभी पेंगुइन मेटा वाले पेंगुइन को सलाम करते दिख रहे हैं.

