Site icon AB News.Press

CG News: पत्नी ने कपड़ा धोने से मना किया तो पति ने कैंची से कर दी हत्या

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा नगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत केसला वार्ड क्रमांक 20 शांति नगर में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी तीजन बाई देवांगन की गले में कैंची मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

इसे भी देखे – राजधानी में तेज रफ्तार का कहर, 2 सड़क हादसे में 4 घायल

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी की 2019 में बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से दो बच्चियां हैं। इसके बाद उसने तीजन बाई देवांगन से दूसरी शादी की उससे एक लड़का है।

CG News: कपड़ा धोने पर हुआ विवाद, पति ने पत्नि की कैंची से कर दी हत्या

वारदात वाली सुबह मृतका का पति अपनी पत्नी को कपड़े धोने के लिए कहा। पत्नी यह सुनते ही ग़ुस्से में आ गई और पलट कर पति से कहा- मैं यहां कपड़ा धोने नहीं आई हूं जिसके के कारण विवाद बढ़ गया। पति ने ग़ुस्से में आकर सामने पड़ी कैंची से पत्नी के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर पत्नी की घायल हो कर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के निशाने पर भाजपा के एक और नेता की कुल्हाड़ी से हत्या, 5 दिन में दूसरे नेता को मारा

तीजन बाई घर पर लहंगा सिलती थी
तीजन बाई देवांगन घर में ही लहंगा सिलाई का काम करती थी। बाहर से कपड़ा लाकर सिलाई कर अपनी जीवकोपार्जन करती थी और पति खाने बनाने का काम करता था। आरोपित यज्ञबल देवांगन ने बताया कि घर का ज्यादातर काम मेरी मां किया करती थी। उसकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अपनी पत्नी को सिलाई के काम पर ध्यान कम कर घर के कामों को करने के लिए कह रहा था। सुबह कपड़ा धोने के लिए कहा तो उसी को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। पुलिस अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Exit mobile version