Site icon AB News.Press

Women’s Day 2024: ऐसे हुई थी 8 मार्च को महिला दिवस मनाने की शुरुआत, आप इन 5 तरीकों को अपनाकर बनाएं अपना दिन खास

Women's Day 2024: ऐसे हुई थी 8 मार्च को महिला दिवस मनाने की शुरुआत, आप इन 5 तरीकों को अपनाकर बनाएं अपना दिन खास

Women’s Day is celebrated all over the world on March 8

8 मार्च को संपूर्ण विश्व में महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है, ये दिन हर किसी महिला के लिए खास होता है, क्योंकि इस दिन उनकी उपलब्धियों और अधिकारों की प्रगति का जश्न मनाया जाता है, पहली बार महिला दिवस 1911 में मनाया गया था, हालांकि, 1977 में यूनाइटेड नेशंस की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी गई, तभी से यूनाइटेड नेशंस के सदस्यों ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाना शुरू किया.

8 मार्च को महिलाओं के हित में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लाइफ में मौजूद जरूरी महिलाओं के लिए आप भी इस दिन को इन तरीकों से खास बना सकते हैं, जानिए, महिला दिवस को खास मनाने के तरीके-

इसे भी पढ़े – कॉटन कैंडी से कैंसर का खतरा! इन 2 राज्यों में सरकार ने लगाया प्रतिबंध

हैंडमेड कार्ड बनाएं
महिला को इम्प्रेस करने के लिए एक प्यार भरा कार्ड दे सकते हैं, अगर आप यह कार्ड अपने हाथों से बनाएंगे तो इसे देख कर महिला को खुशी मिलेगी, इस कार्ड में आप अपनी फीलिंग्स को जरूर लिखें.

खुद बनाएं खाना
घर की महिलाओं को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उनके लिए खाना अपने हाथों से बनाएं, इस दौरान आप कोई नई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं या फिर उनकी पसंद की को डिश तैयार करें.

केक बनाएं
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और कम समय में घर की महिलाओं को स्पेशल फील कराने के लिए आप अपने हाथों से उनके लिए केक बनाएं और एक छोटी सी केक कटिंग सेरेमनी करें, ऐसा करने पर उन्हें अच्छा लगेगा.

तोहफे दें
अगर आप वाकई इस दिन को घर की महिलाओं के नाम करना चाहते हैं तो उनके दिन की शुरुआत एक प्यारे से तोहफे के साथ करें, इस तोहफे में आप उनके काम की चीज दें, या फिर कुछ ऐसा दें जो उन्हें काफी समय से चाहिए था, आपका दिया एक छोटा तोहफा उनका दिन बना सकता है.

Exit mobile version