Delhi SUV Stunt : दिल्ली की सड़कों पर SUV से किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने जब्त की एसयूवी, ड्राइवर फरार

Delhi SUV Stunt : दिल्ली की सड़कों पर SUV से किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने जब्त की एसयूवी, ड्राइवर फरार

Delhi SUV Stunt

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में “लापरवाह ड्राइविंग और खतरनाक स्टंट” के मामले में एक्शन लेते हुए इस्तेमाल की जाने वाली एक SUV को जब्त किया है। दिल्ली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आईपीसी की धारा 279 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

READ MORE – VIJAYA EKADASHI : आज है विजय एकादशी, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ रोड- राजौरी गार्डन के किनारे लापरवाही से गाड़ी चला कर खतरनाक स्टंट करने के लिए एक SUV को जब्त कर लिया है। डीसीपी ने कहा, “नंबर प्लेट हटाकर वाहनों की पहचान छिपाने की कोशिशों के बावजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच से SUV की पहचान हुई और उसे जब्त कर लिया गया.”।

Delhi SUV Stunt

SUV को जब्त करने के बाद अब पुलिस आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है। डीसीपी ने आगे कहा कि ऐसे वीडियो ना केवल किसी व्यक्ति के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को दिखाते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों को दिल दहला देने वाले दर्द का कारण भी बनते हैं।

READ MORE – महतारी वंदन योजना की डेट आगे बढ़ने पर कांग्रेस का तंज – 70 लाख महिलाओं के साथ हुआ धोखा, ये है कारण

Breaking News National News and Politics वायरल