Chhattisgarh Climate Change Conclave 2024 : CM साय ने दो दिवसीय ‘पर्यावरण संरक्षण क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव‘ का किया शुभारंभ, देश विदेश के विशेषज्ञ हो रहे हैं शामिल

Chhattisgarh Climate Change Conclave 2024 : CM साय ने दो दिवसीय ‘पर्यावरण संरक्षण क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव‘ का किया शुभारंभ, देश विदेश के विशेषज्ञ हो रहे हैं शामिल

Chhattisgarh Climate Change Conclave 2024

रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024” (Chhattisgarh Climate Change Conclave 2024) आयोजन में शामिल होकर इसका शुभारंभ किये। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए जटिल समस्या है। जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के प्रतिकूल प्रभावों के कारण अनियमित वर्षा, लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा, वर्षा ऋतु के समय में परिवर्तन जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने भी हैं।

इससे निराकरण के लिए हमें रणनीति तय करके प्रकृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना होगा इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। सीएम साय ने कहा कि हमें प्रकृति के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। हम ज्यादा सुख-सुविधाओं की ओर बढ़ रहे है।

Chhattisgarh Climate Change Conclave 2024

जिससे असंतुलन की स्थिति बनते जा रही है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती के समाधान के उपायों के संबंध में वर्ष 2015 में पेरिस समझौता किया गया था, जिसमें 196 देश शामिल हैं और अपने पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक समस्या के समाधान के लिए हम सब एक साथ मिलकर प्रयास करेंगे तो जरूर सफल होंगे।

उन्होंने छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024 के आयोजन के लिए प्रदेश के वन विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज के अधिकारियों-कर्मचारियों बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी।

Chhattisgarh Climate Change Conclave 2024

“छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024” (Chhattisgarh Climate Change Conclave 2024) में 15 राज्यों और राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सीएम साय और वनमंत्री के अलावा विधायक अनुज शर्मा, पद्मश्री फूलबासन यादव, पद्मश्री हेमचंद मांझी और पद्मश्री जागेश्वर यादव भी शामिल हुए। इनके अलावा वन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव समेत जनजाति समुदायों के प्रतिनिधि समेत वैद्यराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

 

राज्य खबर न्यूज एंड पॉलिटिक्स