छत्तीसगढ़ की युवती से झारखंड़ में गैंग रेप, नशीली दवाई पिलाकर दिया घटना को अंजाम

छत्तीसगढ़ की युवती से झारखंड़ में गैंग रेप, नशीली दवाई पिलाकर दिया घटना को अंजाम

Girls from Chhattisgarh were gang raped in Jharkhand

छत्तीसगढ़ की युवती से झारखंड़ में गैंग रेप का मामला सामने आया है, झारखंड के पलामू में आकेस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है, शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी है, इसके साथ ही महिला की हालत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

21-year-old Girl Gang-raped In Jharkhand

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की एक आर्केस्ट्रा टीम को परफार्म करने के लिए पलामू के बिश्रामपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था, जहां रविवार को महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का कार्यक्रम हुसैनाबाद के इलाके में तय किया गया था लेकिन अचानक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया, कार्यक्रम के रद्द होने के बाद जब हुसैनाबाद के इलाके में आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौटी और तभी आरोपी सभी को एक किराया के मकान में ले गए थे, वहीं पर रविवार रात को ही आरोपियों ने पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ और दवा खिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया है.

जहां इस घटना को अंजाम दिया गया वहां दूसरे कमरे में पीड़िता की बहन और अन्य कलाकार भी मौजूद थे, जिसके बाद पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी सबसे पहले अपनी बहन को दी, जिसके बाद बहन ने अन्य कलाकारों को पूरी बात बताई, घटना के बाद इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की गई.

इसे भी पढ़े – बिलासपुर: विवाद के बाद पति ने घर से निकाला, फिर कमरे में लगा दी आग

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें अजय कुमार उर्फ गोलू व विन्देश्वर कुमार नाम के शख्स को पुलिस की हिरासत में आ गए है, दोनों आरोपी स्थानीय विश्रामपुर के रहने वाले हैं, इसके अलावा एक फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है, वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम रद्द होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे थे, इसी क्रम में आरोपियों के द्वारा महिला कलाकार को कुछ नशा युक्त पदार्थ खिलाया गया है, नशा होने के कारण महिला कलाकार बेहोश हो गई और बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Breaking News National राज्य खबर