Site icon AB News.Press

CHHATTISGARH LOK SABHA ELECTION 2024 : कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, चुनाव से पहले बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक मंतूराम पवार समेत अनेक कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल

CHHATTISGARH LOK SABHA ELECTION 2024

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव से पहले राजनितिक दलों में दल बदल का सिलसिला सर गर्मी से शुरू हो गया है। वही बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी उपस्थित थे। श्री चौहान के अलावा पूर्व विधायक मंतूराम पवार, जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी और अखिलेश पांडेय के समेत 200 लोगों ने भाजपा में सदस्य्ता ली।

CHHATTISGARH LOK SABHA ELECTION 2024

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी डूबती नैया है जिस पर कोई सवार नहीं होना चाहता और जो सवार है वह एक-एक करके भाजपा में आने लगे हैं।

जो पार्टी केवल एक ही परिवार पर केंद्रित हो उस कांग्रेस पार्टी में भला कौन रहना चाहेगा। उन्होंने भाजपा प्रवेश करने वाले सभी सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तीन महीने में ही कई वादों को पूरा किया।

Exit mobile version