संदेशखाली उत्पीड़न मामलें में ABVP का प्रदर्शन, पीड़ित महिलाओं के लिए लगाई न्याय की गुहार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

संदेशखाली उत्पीड़न मामलें में ABVP का प्रदर्शन, पीड़ित महिलाओं के लिए लगाई न्याय की गुहार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए यौन उत्पीड़न मामलें में आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज मंगलवार को सड़क पर प्रदर्शन किया, ABVP का आरोप है कि संदेशखाली मामलें में राज्य सरकार द्वारा अपराधियों को सरंक्षण दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े – CBI करेगी संदेशखाली यौन उत्पीड़न मामलें की जांच! हाईकोर्ट के आदेश को ममता सरकार दे सकती है चुनौती

ABVP के रायपुर महानगर सह मंत्री निशा नामदेव ने कहा हम एक ऐसे देश में रहते एक ऐसी संस्कृति में रहते है जहां माता बहनों को पूजा जाता है जहा भारत को मां कहा जाता है हमारे देश का एक राज्य पश्चिम बंगाल के संदेशखली का एक गांव जहां दिन प्रति दिन महिलाओं पर अत्याचार हिंसा बढ़ते जा रहा है, जहां ममता बनर्जी जैसी महिला के नेतृत्व में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है जिससे पूरा भारत देश शर्मसार है, इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आज उन पीड़ित महिलाओं के लिए प्रदर्शन कर न्याय की मांग करेगी.

संदेशखाली उत्पीड़न मामलें में ABVP का प्रदर्शन, पीड़ित महिलाओं के लिए लगाई न्याय की गुहार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
संदेशखाली उत्पीड़न मामलें में ABVP का प्रदर्शन, पीड़ित महिलाओं के लिए लगाई न्याय की गुहार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

इसे भी पढ़े – संदेशखाली यौन उत्पीड़न के आोरपी का हो सकता है एनकाउंटर! ममता बनर्जी पर अपने भतीजे को बचाने का आरोप

ABVP ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर 5 सूत्री मांग की है
1. राज्य सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कराई जाये एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाये.

2. संदेशखाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलम्ब अंकुश लगाया जाये, महिलाओं के ऊपर हुई हिंसा एवं दुराचार की घटनाओं की वास्तविकता को निर्भयतापूर्वक शासन, प्रशासन एवं न्यायिक संस्थानों तक पहुंचाने हेतु हेल्पलाइन नंचर उपलब्ध कराया जाना चाहिए.

3. न्याय की सुगमता हेतु पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कराई जाये.

इसे भी पढ़े – PM मोदी जाएंगे संदेशखाली, पीड़ित महिलाओं से कर सकते है मुलाकात!

4. वर्षों के मानसिक शोषण से धीरे-धीरे उबरने हेतु इन महिलाओं को मनोचिकित्सकों द्वारा परामर्श सत्रों की भी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए.

5. भय-मुक्त संदेशखाली बनाने में केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति की जाये ताकि परिवारों के पलायन पर विराम लगाया जा सके। अतः अभाविप आपसे माँग करती है कि, उन सभी साधनों एवं तंत्रों की सुनिश्चितता की जाये जिससे संदेशखाली की महिलाओं को न्याय मिल सके.

News and Politics राज्य खबर