बलौदाबाजार में हुआ भीषण सड़क हादसा, जीजा- साले की मौके पर ही मौत, जानिए पूरी खबर

बलौदाबाजार में हुआ भीषण सड़क हादसा, जीजा- साले की मौके पर ही मौत, जानिए पूरी खबर

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोग की मौत हो चुकी है। खबरों के अनुसार वे दोनों लोग शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे। इस घटना में मृतकों का सम्बन्ध जीजा – साले का था, इधर घटना की जानकारी मिलते दोनों के पर्यावर वालो में कोहराम मच गया।

बलौदाबाजार में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के दो लोग, जीजा- साले की मौके पर ही मौत जानिए पूरी खबर

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के गिर्रा और कुसमी गांव के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में जीजा और उसके साले सुनील कुमार यादव और नरेंद्र यादव की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े – लॉकडाउन में जमकर हुई लकड़ी की तस्करी और जानवरों का शिकार, सबसे अधिक कवर्धा मेें

दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस घर लौटे रहे थे। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जब्‍त कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद दोनों मृतकों के स्‍वजनों को इस हादसे की सूचना दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के घरों में मातम पसर गया।

Breaking News राज्य खबर