Site icon AB News.Press

Video Viral: अफ्रीकन आर्टिस्ट के साथ मंच पर थिरके बागेश्वर बाबा, राधे राधे की धुन में बनाया माहौल

Video Viral: अफ्रीकन आर्टिस्ट के साथ मंच पर थिरके बागेश्वर बाबा, राधे राधे की धुन में बनाया माहौल

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के हर कोई दिवाने है, सोशल मीडिया में उनके कथा के वीडियो तो वायरल होते ही रहते है, पर इस बार उनके डांस का वीडियो भी वायरल हो गया है, वीडियो में वे गुजरात से आए कलाकारों के साथ अफ्रीकन शैली में नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं, बागेश्वर बाबा मंच पर कलाकारों के साथ जमकर थिरकते नजर आए, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखे आप भी..

छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में इन दिनों बुंदेलखंड महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं, इस दौरान गुजरात से आए कलाकारों ने अफ्रीकन शैली में राधे राधे गीत की धुन पर नृत्य किया, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच पर कलाकारों के साथ जमकर नृत्य करते नजर आए.

इसे भी देखे – धर्म नगरी के संगम पर होगा राजिम “कुंभ”, देश भर से आएंगे साधु संत

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के बुंदेलखंड महाकुंभ में 8 मार्च को 151 निर्धन कन्याओं का विवाह किया जाएगा, जिन्हें बागेश्वर बाबा आशीर्वाद देंगे, बुंदेलखंड महाकुंभ में पंडित इंद्रेश कुमार की भागवत कथा का भी आयोजन किया गया है, यहां शहीदों के नाम विष्णु महायज्ञ भी चल रहा है, बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की भजन संध्या 4 मार्च को है.

Exit mobile version