पिता की तरह बेटे की भी होगी हत्या! राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

पिता की तरह बेटे की भी होगी हत्या! राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

Rahul Gandhi received death threats

नई दिल्ली. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी फ़िलहाल अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है, इसी बीच राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा.

राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी,
राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी

इस सूचना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया और राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है. अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च शनिवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है.

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़े – वायनाड या अमेठी कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? रायबरेली से प्रियंका गांधी उतरेंगी चुनावी मैदान में

राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं, ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं, हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है.

Breaking News National वायरल